सीहोर के थाने में पुलिस ने दी छात्राओं को रिवॉल्वर चलाने की सीख

सीहोर पुलिस ने पुलिस बाल मित्र कार्यक्रम में शनिवार को कोतवाली थाने के भीतर सरकारी स्कूल की छात्राओं को बुलाया। इसके बाद छात्राओं को पुलिसकर्मियों ने बकायदा रायफल और रिवॉल्वर कैसे चलाई जाती है, कितने कारतूस लोड किए जाते हैं, गोली की मारक क्षमता कितनी होती है, गोली चलाते वक्त पोजिशन क्या होना चाहिए आदि-आदि सिखाया। जिले के एडिशनल एसपी समीर यादव और टीआई संध्या मिश्रा ने छात्राओं को पुलिसिंग की जानकारी दी। बच्चों के लिए काम करने वाले भोपाल के प्रशांत दुबे का कहना है कि बच्चों को ऐसी सीख हिंसा की तरफ धकेलती है। छात्राओं को हम सेल्फ डिफेंस के पाठ पढाते हैं लेकिन उनके साथ छेडछाड करने वालो को सीख क्यों नहीं दी जाती। एकलव्य भोपाल की अंजलि कहती हैं कि अमेरिका में बच्चों के मनोमस्तिष्क पर हिंसा होती है।

थाने के भीतर स्कूली छात्राओं को इस तरह की ट्रेनिंग या जानकारी दी जाना बच्चों के भीतर हिंसा का भाव जगाती है। स्कूली बच्चियां इतनी भी समझदार नहीं होती। पुलिस की सीख के बाद यदि उन्हें घर में या कहीं और बंदूक या रिवॉल्वर मिलती है और कोई हालात बन जाए तो वे उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today