प्रिंटर से नकली नोट छापने वाला गिरोह धराया

भोपाल में प्रिंटर से नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह स्कैन कर नकली नोट छापता था। इसे पचास के नकली नोट छापते हुए गिरफ्तार किया गया। ऐशबाग पुलिस ने स्कैन कर पचास के नकली नोट छापने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से प्रिंटर, स्कैनर,पेपर और कटर बरामद किया गया है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने हजारों रूपये के नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने दीपक, अंकित को गिरफ्तार किया। अंकित की तलाशी लेने पर उसके पास से पचास रुपए के डेढ़ सौ नोट बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today