कालाधन कोई रंग नहीं बल्कि ट्रांजेक्शन से कोई धन काला या सफेद होता है

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त पीके पाश ने कहा कि कालाधन बहुत जटिल विषय है। सभी ट्रांजेक्शन को ट्रेक करके इसका पता लगाया जा सकता है। पुरातन समय से कालाधन की समस्या है। यह कोई रंग नहीं बल्कि एक व्यक्ति के पास सफेद धन है वह निकलकर दूसरे के पास जाता है तो कोई जरूरी नहीं कि वह वैसा ही रहे। दूसरे व्यक्ति के पास वह कालाधन के रूप में जा सकता है।
मध्यप्रदेश में आयकरदाताओं की काफी वृद्धि हुई है और लक्ष्य से ज्यादा हुई है। मध्यप्रदेश का कर संग्रहण काफी अच्छा रहा है। ई फाइलिंग और ई अस्सेमेंट के माध्यम से आयकर को सरलीकरण किया जा रहा है। इसी कारण आयकर में वृद्धि हुई है। जीएसटी से आयकर की वसूली बहुत हुुआ है। जीएसटी से आय सामने आई है। लोगों के मन से भय हट जाएगा तो आयकर से आय और बढ़ेगी। अधिकारियों का भय नहीं होना चाहिए, कानून का भय होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today