-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जनआशीर्वाद यात्रा की लोकप्रियता से कांग्रेसी सन्निपात में
जन आशीर्वाद यात्रा के मीडिया प्रभारी एवं दृष्टि पत्र समिति के सदस्य गोविन्द मालू ने कहा कि “कांग्रेस विकास विरोधी तो है ही, कुंठित राजनैतिक सोच और मुद्दाविहीन भी है। उनके पदाधिकारी नेताओं का सामान्य ज्ञान, सोच और जानकारी शून्य है | मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की जबरदस्त, ऐतिहासिक लोकप्रियता से कांग्रेसी सन्निपात में चले गए हैं।मालू ने कहा कि “कांग्रेस द्वारा अधिसूचना जारी होने और पहले ही चुनाव आयोग से मांग कर डाली की शासकीय केलेन्डर और प्रतिबंधित करने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए आवासों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो वाले टाइल्स हटाने के निर्देश दिए जाएं। वस्तुतः कांग्रेस को गरीबों को आवास देने की योजना रास नहीं आ रही है क्योंकि “गरीबी हटाओ” का भाजपा का रोड मेप लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। इसी कारण जन आशीर्वाद यात्रा में महिलाएँ, गरीब, मजदूर, किसान बड़ी संख्या में शिरकत कर रहे हैं | इसी तरह कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर चुनाव के ठीक पहले 5 हज़ार 485 करोड़ के राजमार्ग का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम नहीं होना चाहिए राजमार्ग का लोकार्पण रोकने की मांग की | कांग्रेस राज्य में या यूपीए की केंद्र सरकार में रही हो गड्ढों और सड़कों की जगह पगडंडियों से ही जनता का वास्ता रहा,विकास इनकी डिक्शनरी में कभी नहीं रहा,दिग्विजयसिंह के समय स्टेट हाई वे अंतिम साँस ले रहे थे तो मनमोहनसिंह के समय राष्ट्रिय राजमार्गों के गड्ढों में जनता ने कांग्रेस को दफ़न करने का मन बना चुकी थी | कमलनाथ के नेतृत्व में जिस तरह कांग्रेस के पदाधिकारी शून्यज्ञान और बुद्धि से काम कर रहे हैं उससे सिद्ध होता है कि न तो कांग्रेस के पास भाजपा के विकास के पहाड़ के बाद का रोड़ मेप है ना ही सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा केवल विकास का विरोध और चरित्र हनन की राजनीति कांग्रेस का एजेण्डा और शगल बन चुका है |




Leave a Reply