-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जन्मदिन मनाने गए 6 युवक कोलार डेम में डूबे
जन्मदिन की पार्टी मनाने कार से गए छह युवकों की कोलार डेम में डूबने से मौत हो गई। कोलार डेम में सोमवार को जब कार पानी के ऊपर दिखाई दी तब घटना का पता चला। क्रेन से कार बाहर निकाले जाते समय शव उसके बाहर लटक गए थे। आनंद नगर स्थित बिजली नगर के आकाश गुप्ता नामक युवक का 12 जुलाई को जन्मदिन था। वह अपने पांच दोस्तों आनंद नगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पंकज साहू, आनंद नगर के रंजीत साहू, रायसेन के गोदावल के गौरव साहू, कटारा हिल्स के अभिजीत राठौर और रीवा के रजनीश पटेल के साथ जन्मदिन मनाने के लिए दोपहर दो बजे घर से निकला था।
जब ये लोग घर नहीं लौटे तो उनकी रविवार को पुलिस में गुमने की सूचना दर्ज कराई गई। कोलार डेम एक कार के डूबे होने की सूचना पर जब कार को बाहर निकाला गया तो एमपी 04 सीजे 1548 ऊपर आई। क्रेन से गाड़ी को जब खींचा गया तो पानी के ऊपर आते ही उसमें से कुछ युवकों के शव लटकने लगे। गाड़ी को बाहर निकालकर शवों को गाड़ी में से निकाला गया तो उनका मांस गल चुका था। चेहरे और कई स्थानों पर जलीय जीव जंतुओं से शरीर को खाये जाने के निशान पाए गए। बिलकिसगंज पुलिस थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।




Leave a Reply