-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
फर्जी सीबीआई अफसर अय्याशी करते पकड़ाए
भोपाल में सीबीआई के फर्जी अधिकारी बनकर अय्याशी करते हुए तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों युवक जिस गाड़ी में पकड़े गए थे उस पर सीबीआई का पोस्टर लगा था। कार में वायरलैस सेट भी मिला जिससे पुलिस को उनके सीबीआई अफसर बताए जाने की बातों पर शुरुआत में शंका नहीं हुई मगर बाद में वे नकली सीबीआई अधिकारी निकले। बताया जाता है कि शाहपुरा थाना क्षेत्र में ये युवक कार में संदिग्ध हालत में मिले थे। उऩ्होंने पहले पुलिसकर्मियों को धमकाया था, कहा- अगर हमारे इंवेस्टीगेशन में बाधक बनोगे तो सस्पेंड हो जाओगे, आईजी-एसपी से हमारी बात कराओ।
सीबीआई की तख्तियां
इन लोगों अपनी कार में नंबर प्लेट के साथ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन की तख्ती भी लगा रखी थी। एक तख्ती में ड्यूटी ऑन सीबीआई की भी थी। इस कारण शाहपुरा थाने के पुलिसकर्मियों ने डर के कारण ज्यादा पूछताछ नहीं की।
नकली सील-आईडी कार्ड मिले
वे उन पर रौब जमाते रहे। पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो बाद में उनकी असलियत सामने आई। पूछताछ में इनमें से एक युवक ने अपने भाई को सीबीआई अफसर बताया। एक युवक क्रिश्चियन सोसायटी का बतया जाता है। जिस कार में ये लोग पकड़े गए उसमें कुछ नकली सील और आईडी कार्ड भी मिलने की खबर है जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी। कार में डंडे व कुछ नंबर प्लेट भी मिलीं जिनमें से एक नंबर प्लेट पर इंटरनेशनल स्टीकर लिखा मिला।




Leave a Reply