-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस के पास यात्रा का रोडमैप नही
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के जबाब में निकलने वाली कांग्रेस की जनजागरण यात्रा प्रस्थान बिंदु पर ही दम तोड़ती नजर आ रही है। तराना में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर को यात्रा को लेकर अपनी ही पार्टी का विरोध झेलना पड़ा। गौरतलब है कि यात्रा की प्रचार सामग्री में उज्जैन के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू कक नाम और फोटी नदारत है।इसी का विरोध तराना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रवक्ता जयराम बडाल के नेतृत्व में किया। संजय कपूर डेमेज कंट्रोल में सफल नही हो सके। शाम को कपूर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में भी पत्रकारों के सवालों में घिर गए। न उनके पास जनजागरण यात्रा की प्लानिंग थी,न रोड मैप था न ही इस यात्रा की प्रासंगिकता पर उनके पास जबाब था।कौन शामिल होगा, मार्ग क्या होगा,क्या तैयारियां है जैसे सवाल जबाब तलाशते रहे।
उज्जैन में कांग्रेस के अलम्बरदार डॉ. बटुक शंकर जोशी की गुड्डू मुक्त कांग्रेस की थ्योरी जमीन पर दिखाई देने लगी है। इसी का परिणाम है कि अब तक कांग्रेस को जिंदा रखने वाले चेहरे कांग्रेस के केनवास से गायब हो गए है। आज कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समर्थको में भी तनातनी दिखाई दी।
शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा पर बयानों में तंज कसने वाले कांग्रेस के नेता इस यात्रा के जबाब में एक यात्रा भी ठीक से प्लानिंग नही कर पाए है वे क्या बूथ पर भाजपा का मुकाबला कर सकेंगे। बहरहाल गुड्डू मुक्त कांग्रेस थ्योरी कागज पर तो अच्छी लगती है पर यह भी सही है कि मालवा में भाजपा से लड़ने का जज्बा और तरीका गुड्डू भलीभांति जानते है। उनको दरकिनार कर कांग्रेस फायदे ने नही रहेगी।




Leave a Reply