-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जनआशीर्वाद यात्रा नहीं ‘‘जनछलावा यात्रा“: कमलनाथ
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ शिवराज सिंह चैहान की यात्रा को जन आशीर्वाद यात्रा की जगह ‘‘जन छलावा यात्रा“ बताते हुए कहा कि एक बार फिर इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता को झूठी घोषणाओं के बल पर छलने के लिये शिवराज सिंह निकल पढ़े है। अब समय था कि वे अपनी पार्टी की 15 वर्ष की सरकार का हिसाब व लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखें लेकिन वे तो आज भी 15 वर्ष बाद कह रहे हंै कि हम जनता से सुझाव माँगेंगे, उसे घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। 15 वर्ष का कार्यकाल किसी भी प्रदेश को देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने के लिये काफ़ी होता है लेकिन आज 15 वर्ष बाद भी प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इतने वर्षों बाद भी आज प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में विकास सिर्फ़ प्रचार-प्रसार में है, ज़मीनी धरातल पर नहीं।




Leave a Reply