पी़डब्ल्यूडी के खिलाफ महापौर घुटने-घुटने पानी में धरने पर बैठे

मध्यप्रदेश में बुधवार-गुरुवार की रात को जमकर बारिश होने से भोपाल सहित कई शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भोपाल में कानवेंट स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थाओं की छुट्टी घोषित हो गई। सैफिया कॉलेज रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के एक नाले को लेकर महापौर आलोक शर्मा घुटने-घुटने पानी के कुर्सी लगाकर धरने पर बैठ गए। वहीं. मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टो में भारी बारिश की चेतावनी दी है।सैफिया कॉलेज रोड पर सुबह से ही जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। सभी तरफ सड़कें पानी से भरी थीं और वाहन वहां से नहीं निकल पा रहे थे। यहां पीडब्ल्यूडी के नाले की मरम्मत नहीं होने से उसकी सफाई नहीं हो सकी। इससे नाला चौक हो गया और पूरे इलाके में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। महापौर नगर निगम के अमले के साथ पहुंचे तो हालत देखकर विभाग के खिलाफ वहां धरने पर बैठ गए।
उधर, बारिश के कराण रायसेन-सांची मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग के कई गांवों की बस्तियों में पानी भर गया था। भोपाल में बैरागढ़ के बहेटा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जगदीश मांझी नामक युवक की मौत हो गई। वहीं, इंदौर में खातीपुरा के रपटे पर दो बच्चे बारिश के पानी में बह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today