-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अब एनजीओ उम्मीदवारों का सर्वे करते हैंः गौर
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ विधायक बाबूलाल गौर ने एकबार फिर अपनी ही पार्टी पर बेबाकी के साथ राय दी है तो महिला अपराधों पर फिल्मों को दोषी करार ठहराया है। यह बातें गौर ने एक राष्ट्रीय टीवी न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कही। गौर ने कहा कि कानून से केवल दंड दिया जा सकता है, परिवर्तन नहीं लाया जा सकता। महिला अपराध के लिए बहुत भारतीय फिल्में दोषी हैं जिनमें महिलाओं का गलत चित्रण किया जा रहा है। ऐसे-ऐसे गाने बन रहे हैं जिनको हम जैसे लोग गुनगुना भी नहीं सकते। गौर ने न्यूज टीवी चैनल से यह भी कहा है कि भारत में किसी भी चीज पर प्रतिबंध लगाना नामुमकिन नहीं है। महिला अपराध को लेकर गौर ने यह भी कहा कि जब इसके लिए चिट्ठी लिखता हूं तो महिलाओं को ही बुरा लगता है। महिलाएं पूछती हैं कि आप कौन होते हैं हमें शिक्षा देने वाले?
गौर ने न्यूज टीवी चैनल से भाजपा की कार्यप्रणाली के मुद्दे पर भी बातचीत की। उन्होंने अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि पहले सक्रिय कार्यकर्ता की सुनी जाती थी। आज टिकट बांटने का सिस्टम भी बदल गया है। अब एनजीओ उम्मीदवारों का सर्वे करते हैं। जैसा सर्वे पहले होता था, वैसा सर्वे अभी देखने को नहीं मिलता। सभी दल और नेता अपने-अपने तरीके से सर्वे कराते हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply