-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोलार के एक भाजपा पार्षद पति ने सांसद-विधायक को क्षेत्र में रोका
सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा रविवार को कोलार क्षेत्र की एक सड़क को लोकापर्ण करने पहुंचे थे कि वहां पार्षद मनफुल मीणा के पति श्याम और उनके समर्थकों ने घेर लिया। वहां पहले भाजपा जिंदाबाद के नारे लगे लेकिन विधायक रामेश्वर शर्मा को देखकर पार्षद पति व उनके समर्थक भडक गए। पार्षद पति श्याम ने सांसद को अपनी पार्षद निधि से किए गए कामो के बारे बताया और कहा कि विधायक सभी काम का भूमिपूजन, लोकापर्ण आदि कर देते हैं। हम अपने काम कैसे क्षेत्र में बताएंगे। बातचीत के दौरान रामेश्वर शर्मा ने जब क्षेत्र में जाने की जिद्द की तो पार्षद पति व उनके समर्थकों ने रोका। इस बीच बातों ही बातों में दोनो तरफ से गर्मी हुई और गाली गलौच तक होने लगी। इसमें श्याम मीणा ने कहा कि मैंने 20 लाख खर्च करके विधायक बनाया है। मुझे धमकी दे रहे हो। इसके बाद सांसद और विधायक वहां से उलटे पैर लौट गए। मगर कुछ देर बाद ही भाजपा नेताओं का यह विवाद ऐसा वायरल हुआ कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिह ने श्याम मीणा को प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया। वहींं, रात को श्याम मीणा की पार्षद पत्नी मनफुल ने पुलिस में रामेश्वर शर्मा के खिलाफ शिकायत कर दी कि उन्हें व उऩके परिवार को विधायक से जान को खतरा हैै।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, crime, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply