भाजपा सांसद ऊंटवाल को ग्रामीणों ने दिखाये काले झंडे

शुजालपुर के समीप के गांव हडलायकलां में देवास शाजापुर क्षेत्र से भाजप के सांसद मनोहर ऊंटवाल को भूमिपूजन कार्यक्रम में जाते समय ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाये। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के बाद सांसद का पहली बार गांव में आये है।ग्रामीणों के अनुसार चुनावी वर्ष मांगलिक भवन का भूमिपूजन करने के आये है इसी के चलते विरोध कर काले झंडे दिखाये। शुजालपुर के ग्राम हड़लायकलां में देवास शाजापुर सांसद मनोहर ऊंटवाल ने सांसद बनने के बाद पहली बार गांव में दौर किया वही सांसद ने आज तक किसी भी प्रकार की राशि निर्माण कार्य के लिए सांसद निधि से प्रदान नही की। सांसद ऊंटवाल आज जिस निर्माण कार्य के भूमिपूजन को करने गांव में पहुचे उसके लिए तत्कालीन सरपंच भोजराज पंवार द्वारा दूसरी शासकीय जमीन पर स्वीकृति ली थी लेकिन वर्तमान सरपंच द्वारा गांव में मांगलिक भवन तालाब की सीमा में बनवाया जा रहा है जिसको लेकर भी ग्रामीणों में विरोध है। विरोध बढता देख पुलिस को व्यवस्था सभालना पडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today