बेटा दोषी निकला तो खुद दूंगा फांसी

मध्य प्रदेश के मंदसौर में मासूम से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित इरफान के पिता जहीर खां भी बेटे के कृत्य से आक्रोशित हैं। पेशे से ट्रक ड्राइवर जहीर खां का कहना है कि दोषी साबित होने पर बेटे को फांसी का फंदा लगाने का काम मुझे ही सौंपा जाए। इससे मुझे सुकून मिलेगा।जहीर खां ने बताया कि इरफान शराब पीने का आदी था। वारदात वाले दिन उसने अपना मोबाइल फोन आसिफ के साथ मिलकर पांच हजार रुपये में बेचा था। उन्होंने कहा कि मेरी भी पांच बेटियां हैं। किसी भी बिटिया के साथ गलत होता है तो आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। इरफान पर मारपीट के भी दो प्रकरण दर्ज हैं।

मप्र में कई जगह विरोध प्रदर्शन
हैवानियत के विरोध में मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के प्रदर्शन हुए। जिला मुख्यालय पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर दोपहर तक बाजार बंद रहा। सुबह 11 बजे सकल हिंदू समाज ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी देने की मांग की। मंडलेश्वर और कसरावद में भी रैलियां निकाली गई। उज्जैन में नगर बंद का आंशिक असर रहा। धार में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकालकर मंदसौर और सतना की मासूम के लिए इंसाफ की मांग की। रतलाम में कृषि उपज मंडी और सब्जी नीलाम मंडी बंद रखी गई। व्यापारियों, हम्माल, तुलावटियों ने रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें द¨रदों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने कॉलेज परिसर में मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि वह परिजन की मदद के लिए आर्थिक सहायता अभियान चलाएंगे। एकत्रित राशि बच्ची के परिजन को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today