मानसून में बिजली संबंधी शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश

एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान आने पर विद्युत आपूर्ति में होने वाले व्यवधान को सुचारू रूप से दूर करने के साथ उपभोक्ता की शिकायतों का निराकरण मैदानी स्तर पर तत्परता से करने के निर्देश दिये हैं। तीनों वितरण कंपनी के सभी क्षेत्रीय एवं मैदानी अमले को विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में बेहतर टीम वर्क से कार्य करने को कहा गया है। सरल बिजली स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम-2018, सौभाग्य योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, आईपीडीएस, मुख्यमंत्री कृषि पंप योजना के कार्य भी पूरी सजगता और तत्परता से करवाने के निर्देश दिये गये हैं। बिजली वितरण व्यवस्था और रख-रखाव से जुड़े कर्मिकों का अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने को कहा गया है। कम्पनी ने निर्देश जारी किये हैं कि शहरों में ट्रिपिंग का स्तर न्यूनतम होना चाहिए तथा ट्रिपिंग की देनन्दिनी आधार पर समीक्षा की जाए। सभी एफ.ओ.सी. वाहनों में जी.पी.एस. सिस्टम लगाया जाए ताकि वाहनों का समन्वय तथा मॉनीटरिंग होने से वे उपभोक्ता परिसर में जल्दी पहुँचकर शिकायत निवारण सुनिश्चित कर सकें। उपभोक्ताओं के खराब तथा जले मीटरों को प्राथमिकता से बदला जाए और हर उपभोक्ता को मीटर रीडिंग के आधार पर ही देयक जारी किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today