-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अपराध से मुक्ति के लिए कांग्रेस निकालेगी नरेला बचाओ यात्रा
राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त गुंडाराज के खिलाफ कांग्रेस नरेला बचाओ यात्रा निकालने जा रही है। 12 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ महेंद्र सिंह चौहान करेंगे। शुभारंभ 28 जून शाम 4 बजे वार्ड75 के गोण्डीपुरा से होगा। इस दौरान कानून व्यवस्था सहित विकास के कई मुद्दों को जनता के बीच रखते हुए क्षेत्रीय विधायक व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग से जबाव मांगा जाएगा।यात्रा को लेकर डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा के साढ़े 14 वर्षों के शासन के बाद आज नरेला ऐसी विधानसभा क्षेत्र के रूप में बदनाम है, जहां राजधानी में सर्वाधित अपराध होते हैं। जुआं, सट्टा, गुण्डागर्दी, अड़ीबाजी जैसे तमाम अपराधों में नरेला अव्वल नंबर पर है। भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। खाली पड़े प्लाट, श्मसान व कब्रिस्तान की जमीनों पर अवैध कब्जे गांजा अफीम और अवैध शराब की ब्रिकी जैसी तमाम अनैतिक गतिविधियां नरेला की पहचान बन गई है। क्षेत्र की जनता ने जिसे अपनी सुरक्षा बेहतर विकास के लिए अपना विधायक चुना, नुमाइंदा बनाया जानकर हैरानी होगी, कि वही जुआं-सट्टा चलाने वाले और अन्य अपराधियों का संरक्षक बन गया। इस क्षेत्र में न तो आम जनता सुरक्षित है और न ही युवती और महिलाएं। भाजपा से जुड़े छेड़छाड़ के एक मुख्य आरोपी को जिस तरह से संरक्षण मिला, उजागर हुए सेक्स रैकेट आरोपियों के संबंध किससे हैं यह किसी से छिपा नहीं है।




Leave a Reply