-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सहज बिजली बिल स्कीम एवं बिजली बिल बकाया समाधान स्कीम 2018 1 जुलाई से
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल एवं ग्वालियर संभाग के 16 जिलों में 1 जुलाई से मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम-2018 एवं सरल बिजली बिल स्कीम-2018 के पंजीयन के लिए 7 हजार से भी अधिक कैम्प लगाए जाएंगे।
यह कैम्प कंपनी के 350 वितरण केन्द्रों में 122 तहसील मुख्यालयों में तथा 228 ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजारों तथा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल रीजन के 3599 ग्राम पंचायतों एवं ग्वालियर रीजन के 3095 ग्राम पंचायतों में योजना के पंजीयन के लिए कैम्प आयोजित किए जाएंगे। 20 जून से योजना के सर्वे एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए प्री-पंजीयन कैम्प लगाए जा रहे हैं। अभी तक कंपनी कार्यक्षेत्र के 300 से अधिक स्थानों पर कैम्प आयोजित किए गए हैं।
यह जानकारी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) श्रीमती स्वाति सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) एके खत्री ने कंपनी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में बताई। इस अवसर पर महाप्रबंधक (शहर वृत्त) भोपाल विनय सिन्हा, महाप्रबंधक (संचारण/संधारण) वृत्त भोपाल बीबीएस परिहार एवं वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी मनोज द्विवेदी उपस्थित थे।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक द्वय ने बताया है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना-2018 में पंजीकृत श्रमिक एवं बीपीएल उपभोक्ताआंे को मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम के अंतर्गत पंजीयन उपरांत लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार सरल बिजली बिल स्कीम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना-2018 में पंजीकृत श्रमिक इस स्कीम में लाभ के पात्र होंगे। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मोबाइल एप्प, बिलिंग सॉफ्टवेयर तथा पात्रता के अनुसार लाभार्थियों के चयन का प्रारंभिक कार्य पूरा कर लिया है। योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए मैदानी अधिकारियों द्वारा प्री-कैम्प लगाए जा रहे हैं। दोनों योजनाओं का पहला बिल योजना के लाभार्थियों को अगस्त में मिलेगा।
दोनों योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है
सरल बिजली बिल स्कीम
• मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना – 2018 में पंजीकृत श्रमिक इस स्कीम में लाभ के लिए पात्र होंगे।
• हितग्राहियों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन की सुविधा होगी।
• पात्र उपभोक्ताओं को रूपये 200 से कम का बिजली बिल आने पर वास्तविक बिल राशि का ही भुगतान करना होगा।
• बिल की राशि रूपये 200 से अधिक होने पर उपभोक्ता को मात्र रूपये 200 का ही भुगतान करना होगा। बिल की रूपये 200 से अधिक की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जाएगी।
• विद्युत वितरण केन्द्र/जोन एवं हाट बाजारों/पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
• हितग्राहियों को अगस्त माह के बिल से स्कीम का लाभ मिलेगा।
• एयर कन्डिशनर, हीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ता तथा 1000 वॉट से अधिक संयोजित भार वाले उपभोक्ता इस स्कीम के लिए पात्र नहीं होंगे।
• विद्युत उपभोक्ता संबंधित वितरण केन्द्र/जोन अथवा शिविर में आवेदन देकर स्कीम का लाभ ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018
• मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना – 2018 में पंजीकृत श्रमिक एवं बीपीएल उपभोक्ता इस स्कीम में लाभ के लिए पात्र होंगे।
• स्कीम में 30 जून 2018 की स्थिति में पूर्ण मूल बकाया एवं सरचार्ज राशि माफ होगी।
• विद्युत वितरण केन्द्र/जोन एवं हाट बाजारों/पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
• हितग्राहियों को अगस्त माह के बिल से स्कीम का लाभ मिलेगा।
• विद्युत उपभोक्ता संबंधित वितरण केन्द्र/जोन अथवा शिविर में आवेदन देकर स्कीम का लाभ ले सकेंगे।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh . india




Leave a Reply