अविश्वास प्रस्ताव पर वे चर्चा नहीं कराना चाहते: कमलनाथ

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र सिर्फ जनता से वोट मांगना है, वे हमेशा जवाब देने से भागते है, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव पर वे चर्चा नहीं कराना चाहते, लेकिन हमें हर स्थिति में सदन के अंदर और बाहर जनता के मुद्दों पर चर्चा कर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी करना है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने भी लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होने दी।

नाथ आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उपनेता बाला बच्चन, मुख्य सचेतक रामनिवास राव सहित विधायकगण उपस्थित थे। कमलनाथ ने कहां कि यह चतुर्दश विधानसभा का आखरी सत्र है। इसलिए विपक्ष में होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम सरकार से पिछले पांच साल का हिसाब किताब मांगे। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव एक माध्यम से जिसके जरिए हम सरकार से जवाब मांग सकते है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी राजनतिक परिस्थिति कभी नहीं देखी जैसी मध्यप्रदेश में है। जहां हर वर्ग परेशान है, चाहे वह किसान हो, गरीब हो, कर्मचारी हो, नौजवान हो, दलित आदिवासी हो, महिलाएं हो या मजदूर हो। उन्होंने कहा कि हमारी मांग होना चाहिए विधानसभा का सत्र पांच दिन और बढ़ाया जाए ताकि जनता के मुद्दों पर पूरी तरह से चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि यह लोग जवाब देने से हमेशा कतराते है क्योंकि इनके पास जवाब देने के लिए कुछ होता नहीं है। यहीं कारण है कि यह अविश्वास प्रस्ताव से भागते नजर आ रहे है।
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले छः माह में हजारों करोड़ रूपये की घोषणाएं की हैं हमे विधानसभा के माध्यम से सरकार से यह जवाब मांगना चाहिए कि इन घोषणाओं के लिए उन्होंने कितनी राशि का बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हमे मुखर होकर जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामयाबियों को बताना चाहिए।
कमलनाथ ने कहा कि मंदसौर जिले के पिपल्या मंडी में 06 जून 2017 को हुए गोलीकांड पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट पर भी विधानसभा में पूरे जोर शोर से मामले उठाए। सरकार को रिपोर्ट पेश करने के लिए बाध्य करे और उस पर चर्चा हो। श्री नाथ ने कहा कि अगर सरकार चर्चा से भागे तो सदन के अंदर ना सही सदन के बाहर हम चर्चा करें और जनता को भाजपा सरकार की नाकामयाबियों की असलियतों को बताएं।
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहां कि यह सत्र कम दिनों का है इसलिए हमें पूरी तत्परता के साथ जनहित के मुद्दों को विधानसभा में तथ्यों  के साथ उठाना है। भाजपा सरकार का चरित्र रहा है कि उसने कभी भी सत्र को पूरा नहीं होने दिया, वे व्यवधान पैदा करेंगे और हमे पूरे संयम के साथ अविश्वास प्रस्ताव, किसानों पर हुई गोली कांड की जांच रिपोर्ट सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को दम खम से घेरने की तैयारी रखनी है।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री बालकवि बैरागी, वरिष्ठ् नेत्री श्रीमती उर्मिला सिंह, पूर्व मंत्री श्री दशरथ जैन, पूर्व मंत्री श्री निर्मल हीरावत एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक श्री गोवर्धन उपाध्याय जी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में मुरैना में सड़क दुर्घटना में मारे गये 15 लोग, भोपाल में दलित को जिंदा जला देने की घटना की निंदा करते हुए मृत व्यक्तियों के प्रति शोक व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today