-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नेता प्रतिपक्ष ने मां से अदालत के बाहर बैठकर समाधान की प्रार्थना की
स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी द्वारा अदालत में घेरलू हिंसा को लेकर लगाए गए परिवाद पर राजनीति गरमाने से उनके पुत्र और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बुधवार को पत्रकारों के माध्यम से मां से प्रार्थना की है कि वे अदालत के बाहर बैठकर समस्या का समाधान करें। एक लिखित बयान में अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह ने यह प्रार्थना की है। उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां के अदालत में परिवाद दायर करने को अजय सिंह द्वारा भाजपा का षड़यंत्र बताए जाने की निंदा की है। उन्होंने आग्रह किया कि वे मां को अपने घर में स्थान दें। उनका इलाज कराएं। अजय सिंह ने बहन वीणा सिंह पर एकबार फिर हमला करते हुए कहा है कि वे मां को बहका रही हैं। नौ महीने से उनके साथ मां रही हैं। इसके पहले वे लगभग हर महीने मां से मिल लेते थे और फोन से बात हो जाती थी मगर अब वीणा सिंह के पास जब से मां रह रही हैं, न तो उनसे मुलाकात हुई न बात। वीणा सिंह से अजय सिंह के संबंध लंबे समय से खराब हैं। पिता के रहते जब वे कांग्रेस प्रत्य़ाशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ ली थीं तब और ज्यादा संबंध बिगड़ गए थे।
अजय सिंह ने राजनीतिक रंग दिए जाने पर कहा है कि पारिवारिक विवादों को एेसे चौराहे पर घसीट कर ले जाना गलत है। इस पूरे घटनाक्रम में उन्होंने भाजपा पर षड़यंत्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिता के निधन को जब सात साल हो गए तो अब यह क्यों हुआ तो उन्होंने ही जवाब दिया कि कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव ला रही है तो पिछले साल जैसे एक विधायक को अपने साथ ले गए थे और इस बार हमारे परिवार को इस्तेमाल किया गया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, madhya pradesh . india




Leave a Reply