-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अजय सिंह पर मां ने घरेलू हिंसा का परिवाद दायर, अदालत ने जारी किए नोटिस
पिता के निधन के सात साल बाद कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पारिवारिक विवाद में ऐसे उलझ गए हैं कि उनकी मां सरोज कुमारी ने अदालत में भोपाल की केरवां कोठी में जगह नहीं दिए जाने पर घरेलू हिंसा में परिवाद दायर किया है। इसमें अजय सिंह के अलावा उनके भाई अभिमन्यु सिंह और अजय सिंह की पत्नी के खिलाफ केरवां कोठी में रहने के लिए जगह नहीं देने, इलाज नहीं कराने और भरण पोषण नहीं करने के आरोप लगाए हैं। परिवाद में उन्होंने 25 करोड़ रुपए की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी मंगलवार को दोपहर में अदालत पहुंची थीं। उन्हें उनकी बेटी व अजय सिंह की बहन वीणासिंह सहारा देकर ले गईं थीं। अर्जुन सिंह के मित्र व उद्योगपति सेम वर्मा सरोज कुमारी के साथ ही थे। ये लोग दोपहर में जब पहुंचे तो उनके वकील दीपेश जोशी ने जेएमएफसी गौरव प्रज्ञानन की अदालत में परिवाद दायर कराया। इसमें उन्होंने अजय सिंह, उनकी पत्नी व अभिमन्यु सिंह से करीब 25 करोड़ रुपए की मांग की है। इसमें अब तक छह साल में हुए भरण-पोषण व पति के निधन के बाद से अब तक रहने पर हुए खर्च से लेकर आगे के खर्चों की राशि शामिल है।
84 साल की सरोज कुमारी ने अदालत में परिवाद दायर करने के बाद बाहर निकलते समय कहा कि ईश्वर की कृपा है। अदालत में न्याय मांगने आई हूं। वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शहडोल में मामले में सफाई देते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि जब भी अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं तो कोई न कोई षड़यंत्र हो जाता है। इतने सालों बाद इस मामले को उठाए जाने पर सिंह ने कहा कि यह षड़यंत्र को जाहिर करता है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, mp india, politics




Leave a Reply