कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 17 जून से 14 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग के तहत ई-प्रवेश 2018-19 की प्रवेश प्रक्रिया निरंतर जारी है। कुछ महाविद्यालयों की जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता निरंतर न होने के कारण, विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधित ई-प्रवेश समय-सारणी जारी की जा रही है।प्रथम चरण में स्नातक/स्नातकोत्तर के पंजीयन की अवधि बढ़ाई गई है। संशोधित ई-प्रवेश समय-सारणी के अनुसार, पंजीयन 17 जून से प्रारम्भ होकर 19 जून तक जारी रहेंगे। इस अवधि में विद्यार्थी पंजीयन एवं सत्यापन करा सकेंगे। पूर्व पंजीकृत विद्यार्थी (संलग्न महाविद्यालयों की सूची अनुसार)नवीन महाविद्यालय/पाठ्यक्रम के विकल्प का चयन कर उसे दर्ज कर सकेंगे जिससे ई-प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने में कोई कठिनाई

न हो।

प्रथम चरण का सीट आवंटन दिनांक 23 जून  को जारी किया जायेगा। प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया 14 अगस्त तक पूर्ण होगी। उल्लेखनीय है कि संलग्न सूची अनुसार महाविद्यालयों के लिये पंजीकृत विद्यार्थी, पुन: विकल्प का चयन कर अन्य महाविद्यालयों/पाठ्यक्रमों के लिये विकल्प देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today