-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस पहले कर्मचारी तो बाद में लोधी समाज के पास पहुंची
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की समाजों, संगठनों को लुभाने के लिए उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं तो कभी उन्हें अपने यहां बुला रहे हैं। मप्र कांग्रेस ने दो दिन के भीतर माली-सैनी और लोधी समाज के पास पहुंचकर अपनी राजनीति इच्छाओं के बारे में बताया तो कर्मचारी व पेंशनरों को अामंत्रण देकर बुलाया। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को माली सैनी समाज के सम्मेलन मेें पहुंचे तो वहां पहले से ही भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर भी मौजूद थे। इन दोनों ने मंच पर ऐसे प्रतिक्रिया दी जैसे वे एक ही दल के नेता हों। मंच से कमलनाथ के पार्टी का आमंत्रण ऑफर तक दे दिया।
दूसरे दिन सोमवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोधी समाज के महासम्मेलन में पहुंच गए। यहां अपने और अपने परिवार के साथ लोधी समाज के संबंधों की समाज बंधुओं को बताया। याद दिलाया कि लोधी समाज को राजपूत का दर्जा सबसे पहले सिंधिया परिवार ने अपने गजेटियर में प्रकाशित कर दिया था। उन्होंने बीजेपी की चुटकी लेने के लिए गौर के साथ उमा भारती का जिक्र भी किया। उमा भारती को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से उनके हुए अपमान का समाजबंधुओं को बताया।
यही नहीं कमलनाथ ने सोमवार को कर्मचारी संगठनों को होटल पलाश में बुलाया जिसमें उम्मीद से ज्यादा कर्मचारी व पेंशनर नेता पहुंचे। कर्मचारियों ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी मांगों पर वादा देने की शर्त तक रख दी। हर कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि उनसे बात करने को तैयार थे लेकिन समय की कमी के कारण कार्यक्रम ज्यादा समय नहीं चल सका।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, india, khabar sabki, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply