-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रभात झा बने भारतीय जनता पार्टी के मीडिया समन्वयक
भारतीय जनता पार्टी की कल रात सम्पन्न हुई मीडिया, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व पत्रकार प्रभात झा को आगामी चुनावों में मीडिया, प्रवक्ताओं और पैनलिस्टो में समन्वय करने के लिए समग्र मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया है।पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में मीडिया, प्रवक्ताओं और पैनलिस्टो में आपसी तालमेल नहीं हो पा रहा था, जिससे भाजपा का पक्ष सही ढंग से प्रस्तुत नहीं हो रहा था। अब प्रदेश अध्यक्ष ने तय किया है कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया की बैठक प्रभात झा के संयोजकत्व में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रतिदिन के विषयों पर चर्चा करके पार्टी की लाइन तय की जाएगी।
कल की बैठक में अब किस – किस चैनल पर कौन प्रवक्ता जायेगा, और किस विषय पर बोलेगा यह भी प्रभात झा के संयोजकत्व में तय किया जायेगा। प्रवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से विषयों पर चर्चा हेतु सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की शिकायत भी की जिस पर अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। देर रात तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित थे।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply