-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मांगे जब तक पूरी नहीं होगी, नहीं तोड़ेंगे अनशन: आलोक अग्रवाल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने शनिवार से किसानों की कर्ज माफी और फसलों के उचित दाम समेत बिजली एवं रोजगार के मसले पर यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक यह अनशन जारी रहेगा और हमारा संकल्प मजबूत है। इसमें चाहे जान भी चले जाए, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे और खुशी-खुशी जान देने को तैयार हैं। इस अनिश्चितकालीन अनशन में अग्रवाल के साथ अशोक सहाय धुर्वे, आफत सिंह यादव और धनीराम भाई भी बैठे हैं।
इससे पहले सुबह अग्रवाल ने होशंगाबाद के सेठानी घाट पर नर्मदा स्नान किया। वहां से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल की ओर रवाना हुए। भोपाल में 11 मील पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से कई गाडिय़ों का काफिला 10 नंबर स्टॉप पर पहुंचा और यहां भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अग्रवाल ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर गांधी भवन पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वे समर्थकों के साथ लिली टॉकीज चौराहे पर नीलम पार्क पहुंचे। नीलम पार्क में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए किसान, युवा एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। नीलम पार्क से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए अग्रवाल पदयात्रा करते हुए शाहजहानी पार्क पहुंचे। शाहजहानी पार्क में गांधी जी, डॉ अंबेडकर और भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया।




Leave a Reply