मध्‍यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र 25 जून से

 

मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का पावस सत्र सोमवार, 25 जून से आंरभ होकर शुक्रवार, 29 जून, 2018 तक चलेगा। राज्‍यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी कर दी गई।विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार पांच दिवसीय सत्र में सदन की 5 बैठकें होंगी जिसमें शासकीय विधि विषयक कार्य संपादित किए जाएंगे। इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 30 मई तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 14 जून, 2018 तक प्राप्‍त की जायेंगी। जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यानाकर्षण तथा नियम 267-क के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 20 जून, 2018 से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी। उल्‍लेखनीय है कि चतुर्दश विधान सभा का यह सत्रहवां सत्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today