दिग्विजय सिंह पीसीसी में गुरूवार को लेंगे समन्वय समिति की पहली बैठक

अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के नव-नियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में  24 मई को सुबह साढ़े दस बजे समन्वय समिति की पहली बैठक लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दिग्विजय सिंह दोपहर ढाई बजे पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। कमलनाथ पत्रकार वार्ता में भी उपस्थित रहेंगे। समन्वय समिति में सर्वश्री महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, मुजीब कुरैशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, बिसाहूलाल सिंह, विनय दुबे, राजेन्द्रसिंह गौतम, हरिसिंह नरवरिया, महेन्द्र जोशी, सोहन बाल्मिकी, विभा पटेल और सुनील सूद सदस्य के रूप में शामिल हैं।

26 मई को ‘‘विश्वासघात दिवस’’ मनायेगी
अखिल भारतीय कांग्रेस ने 26 मई को मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर ‘‘विश्वासघात दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया है। इसे प्रत्येक जिला स्तर पर मनाया जायेगा। 26 मई को जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर ‘‘विश्वासघात दिवस’’ का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today