गोडसे की जयंती मनाने पर कांग्रेस का हंगामा, जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगे

भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में हिंदू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे की जयंती के मौके पर किए जा रहे कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पहुंच गए। उन्होंने हिंदू महासभा को कार्यक्रम करने से रोका लेकिन जब वे नहीं माने तो कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी जिंदाबाद व गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाए तो हिूंद महासभा ने गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।हबीबंगज फ्लाईओवर के नीचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता गोडसे जयंती का कार्यक्रम कर रहे थे। तस्वीर पर पुष्पमाला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शरबत पिलाने का कार्यक्रम रखा था तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे की जयंती पर कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे तो हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोडसे हमारे राष्ट्रीय महामंत्री थे तो हम तो कार्यक्रम करेंगे। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्ष आमने-सामने नारेबाजी करते रहे और पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today