-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सेना के वाहनों की मालगाड़ी में आग लगी, 4 वाहन चले, ट्रेनें प्रभावित
बैतूल के पास धाराखोह और मरामझिरी के बीच गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सेना के वाहनों को ले जा रही एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते 4 वाहन जल गए और करीब आधा दर्जन यात्री गाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रात करीब साढ़े आठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका और इसके बाद रेल यातायात भी सामान्य हुआ। धाराखोह-मरामझिरी के बीच रेल ट्रैक पर सेना के वाहन ले जा रही एक मालगाड़ी में दोपहर करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच आग लग गई। इस आगजनी की घटना में सेना के 4 वाहन जलकर खाक हो गए लेकिन इसकी अधिकृत रूप से पुष्टि देरशाम तक नहीं हो सकी थी। आग लगने का कारण भी पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार यह मालगाड़ी फैज़ाबाद की तरफ जा रही थी। घटना के बाद कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों बैतूल, आमला, मुलताई और घोड़ाडोंगरी सहित कई स्टेशनों पर रोक दिया गया। चिलचिलाती धूप में स्टेशनों पर रोकी गईं ट्रनों में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बैतूल स्टेशन पर हैदराबाद की तरफ जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस करीब 2 घंटे से खड़ी हुई है ।
नागपुर की जोर जाने वाली- दक्षिण एक्सप्रेस 12722 घोड़ाडोंगरी स्टेशन रोका गया है तो भोपाल की ओर जाने वाली गाडिय़ों में दक्षिण एक्सप्रेस 12721 बैतूल स्टेशन और पातालकोट एक्सप्रेस 14624 आमला स्टेशन, छिंदवाड़ा बैतूल पैसेंजर आमला स्टेशन के आउटर पर, जीटी एक्सप्रेस 12615 जौलखेड़ा स्टेशन, पूरी जोधपुर एक्सप्रेस 20813 मुलताई स्टेशन और नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 11203 को पाडृरर्णा स्टेशन पर रोका गया है।




Leave a Reply