एजेंट ने कर्मचारी को पीटा, गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में हड़ताल

भोपाल, सीहोर,रायसेन, विदिशा, 4 जिलो में कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल की। मंगलवार को एक कर्मचारी चतुर्भुज को एजेंट द्वारा पीटा गया था। जिसमें उसे चोटें आने से खून निकल आया था। कर्मचारी की शिकायत पर एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और कर्मचारियों ने पिटाई के खिलाफ कलम बंद हड़ताल कर गिरफ्तारी की मांग की।
RTO कार्यलय में काम बंद लोग परेशान
RTO कर्मचारियों के काम बंद कर देने से लोग परेशान होते रहे। लायसेंस, फिटनेस, परमिट को लेकर लोगों को इधर-उधर भटकते देखा गया। हड़ताल में भोपाल के अलावा सीहोर, रायसेन और विदिशा जिलों के परिवहन अधिकारी कार्यालयों में काम नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today