-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
तुलसी मानस प्रतिष्ठान की कार्य समिति की विशेष बैठक
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज तुलसी मानस प्रतिष्ठान की विशेष समिति की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में आज भी धार्मिक ग्रंथों पर शोध और अनुसंधान हो रहे हैं। भारतीय सभ्यता और संस्कृति के वैज्ञानिक तथ्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अध्ययन करने के लिये प्रेरित किया जाना चाहिए। स्कूलों और महाविद्यालयों में संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे चरित्रवान और संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में मदद मिलेगी। राज्यपाल ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और अनुभव से गतिविधियों को विस्तारित स्वरूप दिया जाये। बैठक में प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमाकांत दुबे ने प्रतिष्ठान की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य श्री दीपक शर्मा कथा वाचक श्री रमेश शर्मा, सचिव श्री एन.एल. खण्डेलवाल, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री आर.डी. शुक्ला सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।




Leave a Reply