-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सागर में दिव्यांगजनों के लिये विशेष विद्यालय खुलेगा
सागर जिले में दिव्यांगजनों के लिये विशेष विद्यालय एवं संयुक्त छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इस 100 सीटर विशेष विद्यालय एवं छात्रावास के निर्माण के लिये 6 करोड़ 67 लाख 58 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। राज्य निराश्रित निधि की राशि से पीआईयू भोपाल को भवन निर्माण की मंजूरी भी दी गई है। मध्यप्रदेश निराश्रित एवं निर्धन व्यक्ति की सहायता अधिनियम के तहत बने नियम के अन्तर्गत एवं परियोजना संचालक लोक निर्माण विभाग से प्राप्त प्राक्कलन पर यह सशर्त स्वीकृति दी गई है। इसमें विशेष विद्यालय एवं संयुक्त छात्रावास भवन का निर्माण अनुमोदित नक्शा तकनीकी प्राक्कलन अनुसार पीआईयू भोपाल द्वारा करवाया जाएगा। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाये जाने पर आगामी देय किश्तों का भुगतान नहीं किया जाएगा। भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। भवन का अधिपत्य सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के पास ही रहेगा।




Leave a Reply