डीपीएस प्राचार्य की गिरफ्तारी के खिलाफ सीबीएसई स्कूल प्राचार्यों की बंद की चेतावनी

डीपीएस बस हादसे के मामले में प्राचार्य सुदर्शन सोनारे की गिरफ्तारी के खिलाफ सीबीएसई स्कूल के प्राचार्य लामबंद हो गए हैं। स्कूलों के प्राचार्यों ने सोनारे की गिरफ्तारी को लेकर एक बैठक की। इसमें मांग की है कि सोनारे के खिलाफ लगाई गईं धाराओं को हटाया जाए नहीं तो सभी स्कलों की बसों को बंद कर देंगे। फिटनेस देने वाले आरटीओ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्राचार्यों ने कहा कि सात दिनों में शासन-प्रशासन ने उनकी मांगों को नहीं सुना तो सभी सीबीएसई स्कूलों में बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today