समयदानी अभियान में डेढ़ लाख नये मतदाताओं को जोड़ेगी भाजयुमों

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल द्वारा आठ दिवसीय समयदानी अभियान चलाया जा रहा है। आज इसी क्रम में कोलार मण्डल और बैरागढ़ मण्डल में कार्यक्रम आयोजित हुये जिसमें कार्यकर्ताओं ने युवाओं के मध्य सरकार की योजनाओं का प्रचारित किया गया। जिसमें मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता नवीन मतदाताओं के मध्य केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनहितेषी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगे। अभियान में डेढ़ लाख नवीन मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक मण्डल पर 5000 नये कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन दुबे ने बताया कि हमने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 19 मण्डलों में मण्डल प्रभारी नियुक्त किए है, जो कि बुथ स्तर पर 11 से 18 फरवरी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता की पहल करेगे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today