पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने परिणाम घोषित कर दिया है। विस्तृत परीक्षा परिणाम पीईबी की बेवसाइट पर देखा जा सकता है। पुलिस आरक्षक के 14088 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में पीईबी ने लिखित परीक्षा ली थी जिसमें करीब 24 हजार अभ्यर्थियों ने योग्यता के नंबर हासिल किए थे। इन्हें शारीरिक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। शारीरिक परीक्षा में क्वालिफायी करने वाले अभ्यर्थियों के नंबर पीईबी को भेजे गए थे जिनमें से मेरिट के आधार पर 14088 चयनित लोगों के परिणामों की घोषणा बुधवार को पीईबी ने की। अब ये चयनित अभ्यर्थी विभिन्न विकल्पों को भरेंगे जिसके आधार पर मेरिट के आधार पर विकल्पों के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today