बोरवन में वर्ल्ड वेटलैंड कार्यक्रम आज

वर्ल्ड वेटलैंड-डे के अवसर पर 2 फरवरी को बोरवन, बैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एप्को (पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन) तथा डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वेटलैंड (बड़ा तालाब) में आने वाले प्रवासी पक्षियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बर्ड वाचिंग और वेटलैंड पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी होगी। विषय-विशेषज्ञ प्रतिभागियों को वेटलैंड की महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today