बीटिंग द रिट्रीट में `हँसता हुआ नुरानी चेहरा-सारे जहां से अच्छा धुन की प्रस्तुति

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्‍ला के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस ब्रास बैण्ड ,पुलिस पाईप बैण्ड और मास बैण्ड द्वारा कन्सर्ट , मार्च पास्ट एवं सामूहिक वादन की प्रस्तुति दी गई।बीटिंग द रिट्रीट सैन्य व अर्ध्द सैन्य बलों की प्राचीन परंपरा है। युद्ध के बाद जब सैन्य टुकड़ियां वापस अपने कैम्पों में आती थीं, तो युद्ध के तनाव को कम करने के लिए बैण्ड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की औपचारिक समाप्ति होती है।
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम की शुरूआत शाम 4.30 बजे  राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को राष्ट्रगान द्वारा सम्मान प्रकट कर की गई। फिर पुलिस ब्रास बैण्ड द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी क्लासिकल धुनों के साथ ही नई एवं पुरानी हिन्दी फिल्मों के 11 गानों की आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति दी गई। तीनों बैण्ड द्वारा मार्चपास्ट करते हुए बैण्डवार सामूहिक प्रस्तुतियाँ दी गई।
कार्यक्रम की समाप्ति में बैण्ड ने सामूहिक प्रस्तुति दी एवं सारे जहां से अच्छा की धुन पर मार्चपास्ट किया। राष्ट्रगान के पश्चात आतिशबाजी का आकर्षक कार्यक्रम हुआ।
इस वर्ष पुलिस ब्रास बैण्ड द्वारा बीटिंग द रिट्रीट में निम्न प्रस्तुतियाँ हुईं:-
1.        स्पेनिश जिप्सी डांस      –     स्पेनिश धुन
2.        आओ हुजूर                           –    हिन्दी फिल्म संगीत
3.        एल बिम्‍बो   –     स्‍पेनिश धुन
4.        राग भूपाली –    भारतीय क्‍लासिकल
5.        आ….जाने जा  –    हिन्दी फिल्म संगीत
6.        हँसता हुआ नुरानी चेहरा –    हिन्दी फिल्म संगीत
7.   ओवर द वेव्‍स –    वाल्‍ट्ज
8.        पुकारता चला हूँ मैं  –    हिन्‍दी फिल्मी संगीत
9.  दि लास्‍ट ऑफ मोहीकेन्‍स        –   दि लास्‍ट ऑफ मोहीकेन्‍स फिल्‍म संगीत
10. मेरे रश्‍के कमर                – हिन्‍दी फिल्‍म संगीत
11. दि फाइनल काउंटडाउन         – जोये टेम्‍पेस्‍ट द्वारा गाया गया    यूरोपियन गीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today