-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
चित्रकूट की चिंगारी 2018 के चुनाव में आंधी बनेगी
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और कमजोर वर्गों को न्याय मिले तो इस बार परिवर्तन करें और कांग्रेस की सरकार बनाएं।
सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश से लबरा-राज समाप्त करें। उन्होंने कहा कि चित्रकूट से जो चिंगारी कांग्रेस की विजय के रूप में सुलगी है वह 2018 के चुनाव में आंधी बनकर भाजपा राज को उखाड़ फेकेंगी। श्री सिंह आज उमरिया जिले के ग्राम बिजौरी (मानपुर) और शहडोल जिले के ग्राम करकी (जयसिंहनगर) में किसान-मजदूर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मानपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भाजपा के श्री रामकिशोर चतुर्वेदी और भाजपा के ही उमरिया जिला पंचायत के सदस्य श्री तिलक राज सिंह ने एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ श्री अजय सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि 12 साल के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और 14 साल के भाजपा शासनकाल के बाद भी आज चाहे किसान हो, सरपंच हो, अध्यापक हो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो, कर्मचारी हो, यहाँ तक दिव्यांगजन हो, सभी परेशान हैं और सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं।
सिंह ने कहा कि महिला अत्याचार, कुपोषण में मध्यप्रदेश पूरे देश में नंबर वन पर है और यह हालत है उस प्रदेश की जहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने को बच्चों के मामा और बहनों के भाई बताते हैं। श्री सिंह ने आज प्रदेश में सरकार की झूठी घोषणाओं और वादों से जनता परेशान हो गई है। प्रदेश में लबरा-राज स्थापित है जो बोलते जरूर हैं पर करते कुछ नहीं हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि परिवर्तन की शुरूआत भगवान राम की पावन स्थली चित्रकूट से हो चुकी है जो मुंगावली और कोलारस के बाद पूरे प्रदेश में परिवर्तन होगा।
Leave a Reply