हाइटेक बनेंगे 680 शासकीय आवास

स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पलाश होटल के सामने 680 शासकीय आवास बनाये जायेंगे। आवास कवर्ड, फुली आटोमेटेड और हाइटेक होंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी को अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय आवासों का भूमि-पूजन करेंगे।राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर श्री आलोक शर्मा ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को भूमि-पूजन की तैयारियाँ समय-सीमा में करने के निर्देश दिये।शासकीय आवास जी प्लस-14 मंजिल के बनेंगे। कुल 680 आवास में से 328 एफ-टाइप और 352 जी टाइप के बनेंगे। एफ टाइप के आवास का कुल क्षेत्रफल 1157 वर्ग फीट होगा। इनमें तीन बेडरूम रहेंगे। जी-टाइप 876 वर्ग फीट के बनेंगे। इनमें दो बेडरूम रहेंगे। कुल 28 लिफ्ट लगायी जायेंगी। पूरा परिसर वाई-फाई होगा। छत पर सोलर पेनल लगाया जायेगा। इससे एक मेगावाट बिजली मिलेंगी, जो केम्पस की बिजली की मांग पूरी करेगी। पूरे केम्पस में सी.सी.टीव्ही. कैमरे लगाए जायेंगे। आरएफआईडी कार्ड के द्वारा ही प्रवेश मिलेगा। वीडियो डोर फोन की व्यवस्था रहेगी। कुल लागत 200 करोड़ रूपये है। आवासों का निर्माण 2 वर्ष में कराना है।इस दौरान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम दयाल प्रजापति, कलेक्टर श्री सुदाम खाड़े, कमिश्नर नगर निगम श्रीमती प्रियंका दास, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री चन्द्रमौली शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today