आनंदी बेन पटेल होंगी एमपी की राज्यपाल

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं आनंदी बेन पटेलमध्य प्रदेश की अगली गवर्नर होंगी। वह मई 2014 से एक अगस्त 2016 तक गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं। उसके पहले आनंदी बेन नरेंद्र मोदी सरकार में कई विभागों की कैबिनेट मंत्री रहीं हैं। आनंदी बेन को पीएम नरेंद्र मोदी के बाद गुजरात में सबसे बड़े रिफार्मर के तौर पर जाना जाता है। आनंदी बेन पटेल वर्तमान में मप्र के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली का स्थान लेंगी। शुक्रवार को देर शाम राष्ट्रपति भवन से उनके मप्र के राज्यपाल बनाए जाने की अधिसूचना जारी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today