-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
कर्मचारी संगठन मंत्रालय के गेट पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आंदोलन के प्रथम चरण में राजधानी भोपाल में मंत्रालय के गेट क्रमांक एक पर 17 जनवरी कल से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज बाजपेई एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा प्रांताध्यक्ष डॉक्टर सुरेश गर्ग , विजय रघुवंशी, उमाशंकर तिवारी , मोहन आयर ने बताया कि आंदोलन की तैयारियों को लेकर आज नर्मदा भवन नया , नर्मदा भवन पुराना एवं निर्माण भवन के कार्यालय में टेबल टेबल संपर्क कर कर्मचारियों को मांगों की जानकारी दी और आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया ।
कर्मचारियों को सर्व श्री सुधीर नायक, मनोज बाजपेई ,लक्ष्मी नारायण शर्मा, विजय रघुवंशी, मोहन अय्यर, महमूद खान, आलोक शर्मा , टी पी अग्निहोत्री , एस के नाम देव, राज कुमार पटेल आदि ने संबोधित किया। 4:00 बजे मंत्रालय में एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कल से प्रारंभ होने वाले क्रमिक भूख हड़ताल की रणनीति को अंतिम रुप दिया गया।
मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि संघ के पदाधिकारी कल 11:00 बजे मंत्रालय के गेट क्रमांक 1 पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे और भोपाल जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने और सरकार के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में मंत्रालय के गेट क्रमांक 1 पर पहुंचेंगे । कल मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक भी है और मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री गेट क्रमांक 1 के सामने से ही गुजरेंगे और उन्हें कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
Leave a Reply