लोग भाजपा के शासन से तंग हो चुके हैं: नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के 14 साल की हकीकत अब उजागर होने लगी है । सिंह ने कहा कि प्रदेश का भविष्य गढ़ने वाले अध्यापकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में सिर मुंडवाने विशेषकर महिलाओं द्वारा करवाना बताता है कि लोग भाजपा के शासन से तंग हो चुके हैं| मुख्यमंत्री के प्रति आम जनता में खत्म होते विश्वास के बाद जनता उन्हें बाहर करे, उन्हें स्वयं पद छोड़ देना चाहिए। सिंह ने कहा कि चौहान को क्या अपनी बहनों द्वारा सिर मुंडवाने की घटना से अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि एक नारी का सबसे बड़ा श्रंगार उसके बाल होते हैं। अगर एक नारी उसे कटवाने का निर्णय ले तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिवराज सरकार के प्रति लोगों में कितना गुस्सा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today