शोभाबाई के नातियों के लिये वरदान सिद्ध हुई “नेकी की दीवार”

बुरहानपुर में नेकी की दीवार स्थापित की गई है, जहां गरीबों के लिए उनकी जरूरत की सामग्री उपलब्ध रहती है। मंगलवार को जनसुनवाई में शोभाबाई ने अपने दो नातियों को लेकर मदद के लिये गुहार लगाई उसने बताया कि इन बच्चों के मातापिता का देहांत हो चुका है। अत्यंत गरीबी की स्थिति में बच्चे रह रहे हैं। ठंड में कपड़ों के अभाव से बच्चे बहुत परेशान हैं। इनके पालनपोषण की व्यवस्था के लिये भी शोभाबाई ने कलेक्टर से गुहार लगाई। कलेक्टर ने नेकी की दीवार के प्रभारी अधिकारी एवं जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी को नेकी की दीवार से बच्चों को आवश्यकतानुसार ठण्ड से बचाव करने के लिये कपड़े उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। दोनों बच्चों को उनके नाप के गर्म कपड़े नेकी की दीवार से उपलब्ध करवाये गये। बच्चो को खंडवा के बालगृह भिजवाने की कार्यवाही की गई। सक्षम तथा सम्पन्न लोग अपने घरों में जरूरत से अधिक सामान को नेकी की दीवार पर उपलब्ध कराते हैं। यह सामग्री जरूरतमंद लोग अपनी जरूरत अनुसार यहां से ले जा सकते हैं। शहर के दानदाताओं ने गरीबों की सुविधा के लिए कम्बल, रजाई, शॉल, गर्म कपड़े, साड़ी, पेंट, बर्तन, खिलौने, जूते, चप्पल जैसी उपयोगी सामग्री यहां उपलब्ध कराई है। इस सामग्री को शहर के लगभग 500 से अधिक गरीब लोग अपनी आवश्यकतानुसार ले जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today