मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह 8 जनवरी को

मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह 8 जनवरी को नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन में सुबह 11.30 बजे होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता तीन नवाचारी विज्ञान शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे।यह पुरस्कार विज्ञान शिक्षकों को शिक्षण सामग्री में नवाचारी पद्धति अपनाने और विज्ञान के लोक-व्यापीकरण में योगदान के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता है। प्रत्येक पुरस्कृत शिक्षक को 25 हजार रुपये नगद एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। इस मौके पर 9 शिक्षकों को सम्मानित भी किया जायेगा। आठ जनवरी विश्व प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री स्टीफन हाकिंग का जन्म-दिवस एवं खगोल शास्त्री गैलेलियो की पुण्य-तिथि है।समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे 190 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समारोह में पहली बार कार्यक्रम में इसरो द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत बच्चों और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सम्मिलित बच्चों को आमंत्रित किया गया है। पुरस्कार समारोह के पूर्व दो विशेषज्ञों के व्याख्यान रखे गये हैं। एमपीसीएसटी के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. आर.के. आर्य आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस और इसरो की डॉ. अंजू वाजपेयी अंतरिक्ष में भारत की उड़ान विषय पर व्याख्यान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today