15 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत

मध्यप्रदेश केडर के 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा आवंटन वर्ष 2005 के अधिकारियों को एक जनवरी 2018 से प्रवर श्रेणी वेतनमान 1,23,100-2,15,900 (पे-मैट्रिक्स-13) स्वीकृत किया गया है।इसके अलावा श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा, भाप्रसे (2003), प्रवर श्रेणी वेतनमान 1,23,100-2,15,900 (पे मैट्रिक्स-13) स्वीकृत किया गया है।श्रीमती जी.व्ही रश्मि मुख्य कार्यपालन अधिकारी महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी परिषद् में एक जनवरी 2018 से उप सचिव से अपर सचिव म.प्र. शासन के संवर्गीय पद पर की जाती है।श्री शेखर वर्मा म.प्र. शासन गृह विभाग और श्री पतिराम कतरौलिया को म.प्र. शासन आयुष विभाग को उप सचिव से अपर सचिव 01 जनवरी 2018 से पदस्थ किया जाता है। श्रीमती अरूणा गुप्ता प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड को 01 जनवरी 2018 से उप सचिव से अपर सचिव म.प्र. शासन संवर्गीय पद पर की जाती है। श्री रवीन्द्र सिंह प्रंबध संचालक गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को एक जनवरी 2018 से उप सचिव से अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन के संवर्गीय पद पर की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today