लम्बित पेंशन प्रकरण निराकरण के लिए 2-3 जनवरी को विशेष शिविर

सेवा निवृत्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लम्बित पेंशन प्रकरणों के त्वारित निराकरण के लिए 2 और 3 जनवरी को संभागीय तथा जिला पेंशन कार्यालय द्वितीय तल, सतपुड़ा भवन भोपाल में विशेष शिविर का आयोजन होगा।संभागीय पेंशन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि यह विशेष शिविर भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत जिलों के विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों के निराकरण के लिए आयोजित किया जा रहा है। इन जिलों के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर लम्बित पेंशन प्रकरणों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today