वूमेन सेफ्टी के लिए WSafety app फ्री एंड्रॉयड एप तैयार

भोपाल पुलिस द्वारा वूमेन सेफ्टी के लिए WSafety app नामक फ्री एंड्रॉयड एप तैयार किया गया है, जिसका लॉन्च डीआईजी भोपाल (शहर)  संतोष कुमार सिंह जी आज 13.11.2027 को पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में किया गया.एप की खास बातें:-

1. किसी भी प्रकार का खतरा/रिस्क महसूस होने पर “DANGER” बटन पर एक क्लिक से कर सकेंगे पुलिस को कॉल और उसके साथ ही लोकेशन सहित एसएमएस.

2. इसके साथ ही दो गार्जियन जिनके मोबाइल नम्बर आप सेव करेंगे, उन्हें भी उसी क्लिक से लोकेशन सहित SMS हो जाएगा.

3. यह app google play store से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

4. App के फक्शन के लिए मोबाइल को केवल नेटवर्क एरिया में होना चाहिए, जिसके माध्यम से कॉल और SMS भेजे जा सकेंगे.

5. यह SOS app है, एक खास उद्देश्य के लिए बनाया गया है. जो छोटी साइज का है जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

6. इसमें आने वाले कॉल और sms पर रेस्पोंस के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में स्पेशल सेल बनाया गया है. सेल के पर्यवेक्षक समीर यादव ASP ZONE 4 रहेंगे, और इंस्पेक्टर मनोज बैस के साथ 3 अन्य पुलिस कर्मी सेल में तैनात रहेंगे जो संबंधित थानों और मोबाइल्स को पीड़ित तक तत्काल रेस्पोंस करायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today