स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा पुस्तक का विमोचन

स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने ग्राम सेमरी हरचंद के सहायक शिक्षक पं. कमलेश कुमार भट्ट की पुस्तक ‘भारत माता की चाह एवं भगवान श्रीकृष्ण ज्ञानामृत” का विमोचन किया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री लाल सिंह आर्य एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं श्रम मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे भी उपस्थित थे। लेखक श्री भट्ट ने यह पुस्तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव को भी भेंट की।पं. कमलेश कुमार भट्ट की इस पुस्तक में प्रस्तुत कविताएँ देश और समाज के लिए अनुकरणीय हैं और सर्वधर्म समभाव की परिचायक हैं। इस पुस्तक में देशप्रेम की कविताओं तथा भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित आध्यात्मिक आलेखों का समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today