-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
हृदय रोग के उपचार में डाक्टरों का महत्वपूर्ण योगदान
लोक निर्माण, विधि एवं विधायी मंत्री श्री रामपाल सिंह ने 9वीं इन्टरनेशनल इको कोर्स एवं वर्कशाप का शुभारंभ किया। अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन सी. नंदा ने की।श्री रामपाल सिंह ने कहा कि हृदय रोग के उपचार में आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में डॉक्टरों का महत्वपूर्ण योगदान है। आज हृदय रोग का उपचार आसान हो गया है। मध्यप्रदेश में ही ओपन हार्ट सर्जरी आदि की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक सेवाभाव से कार्य कर गरीब मरीजों का उपचार करें। शासन द्वारा हरसंभव मदद प्रदान की जायगी। श्री सिंह ने कहा कि भोपाल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. मनोरिया भी राज्य शासन के साथ अनेक सेमीनार का आयोजन करते हैं, जिससे जूनियर चिकित्सकों को नवीन चिकित्सा पद्धति का ज्ञान वर्धन होता है। डॉक्टर अनेक लोगों की जान बचाकर पुण्य कमा रहे है।कर्नाटक की कार्डियोलाजिस्ट सुश्री विजयलक्ष्मी ने आधुनिक शिक्षा पद्धति के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सी. गोविन्दा सहित कई देश के हृदय रोग विशेषज्ञ उपस्थित थे।



