-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
माता-पिता का खर्च बचाना तो 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाओ
राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने स्कूल बच्चों से कहा है कि माता-पिता का खर्च बचाना है तो 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाओ। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में 12वीं में माध्यमिक शिक्षा मण्डल के स्कूलों से 75 प्रतिशत और सीबीएसई की स्कूलों में 85 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की कॉलेजों की फीस सरकार देगी। उन्होंने कहा कि बच्चे इस योजना का लाभ लेने के लिये पूरे मन से पढ़ाई करें।श्री गुप्ता ने वल्लभ नगर में वार्ड-33 के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को भी सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि खेल-कूद की प्रतियोगिताओं में भी शामिल हों। खेल से मन और मष्तिस्क स्वस्थ रहता है। श्री गुप्ता ने शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिये चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।



