-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रो.दिलीप चक्रवर्ती, डॉ. विष्णु श्रीधर राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित होंगे
प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्वविद प्रोफेसर दिलीप कुमार चक्रवर्ती को डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जायेगा। राज्य संग्रहालय के सभागार में 25 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे होने वाले कार्यक्रम में प्रो. चक्रवर्ती को विभूषित किया जायेगा।
मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा होंगे। प्रमुख सचिव, संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव अध्यक्षता करेंगे। पुरातत्व आयुक्त श्री अनुपम राजन ने बताया कि डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर एकल राष्ट्रीय सम्मान प्रतिवर्ष दिया जाता है। प्रो. चक्रवर्ती को यह सम्मान वर्ष 2013-14 के लिए दिया जायेगा। सम्मान के रूप में दो लाख रूपये की राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र और सम्मान-पट्टिका दी जाती है। प्रो. चक्रवर्ती वर्तमान में यूके में केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पुरा-सम्पदा के संरक्षण एवं पुरातात्विक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाता है।




Leave a Reply