प्रो.दिलीप चक्रवर्ती, डॉ. विष्णु श्रीधर राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित होंगे

प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्वविद प्रोफेसर दिलीप कुमार चक्रवर्ती को डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जायेगा। राज्य संग्रहालय के सभागार में 25 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे होने वाले कार्यक्रम में प्रो. चक्रवर्ती को विभूषित किया जायेगा।

मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा होंगे। प्रमुख सचिव, संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव अध्यक्षता करेंगे। पुरातत्व आयुक्त श्री अनुपम राजन ने बताया कि डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर एकल राष्ट्रीय सम्मान प्रतिवर्ष दिया जाता है। प्रो. चक्रवर्ती को यह सम्मान वर्ष 2013-14 के लिए दिया जायेगा। सम्मान के रूप में दो लाख रूपये की राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र और सम्मान-पट्टिका दी जाती है। प्रो. चक्रवर्ती वर्तमान में यूके में केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पुरा-सम्पदा के संरक्षण एवं पुरातात्विक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today